सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाने जम्मू के पलौड़ा स्थित बीएसएफ के फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचे बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सीमा पर तैनात जवानों को असली स्टार बताया। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि देश में व्यापक स्तर पर एक ऐसा ऐप बनाया जाए, जिसमें जवान का नाम, बैंक खाता और परिवार संबंधी अन्य जानकारी हो, जिसमें भारतवासी अपने जवानों के लिए आर्थिक योगदान दे सकें।
विज्ञापन
2 of 8
Akshay Kumar
- फोटो : Amar Ujala
अक्षय ने हीरानगर सेक्टर में घुसपैठियों से लोहा लेते शहीद हुए आरएस पुरा के गुरनाम सिंह की बहन से मलेशिया में हुई बात को साझा करते हुए कहा कि शहीदों के परिवारवालों का जिगर बहुत बड़ा है।
विज्ञापन
3 of 8
Akshay Kumar
- फोटो : Amar Ujala
यहां एक शहीद की बहन और मां कहती हैं कि सब कुछ ठीक है। हमारा लाडला देश के लिए शहीद हुआ है। अक्षय ने कहा कि राजनीति से हटकर सीमा पर हमारे लिए लड़ रहे जांबाजों के बारे में सोचने की जरूरत है।
4 of 8
Akshay Kumar
- फोटो : Amar Ujala
मथुरा से टायलेट एक प्रेम कथा, फिल्म की शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल से जवानों के लिए समय निकालकर पहुंचे अक्षय ने कहा कि सीमा पर हमारे जवान तैनात है तभी हिंदुस्तान सुरक्षित है।
विज्ञापन
5 of 8
अक्षय कुमार
- फोटो : Amar Ujala
फिल्मी हीरो से बड़ा हमारे जवानों का जिगर है। हम नकली बंदूकों से खेलते हैं, लेकिन, हमारे जवान हमारे लिए असली बंदूकों से दुश्मन को चुनौती दे रहे हैं। किसी भी शहादत के बाद शहीद के परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत होती है।
विज्ञापन
6 of 8
अक्षय कुमार
- फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर बीएसएफ के शीर्ष अधिकारियों द्वारा अक्षय को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
7 of 8
अक्षय कुमार
- फोटो : Amar Ujala
इससे पूर्व अक्षय बीएसएफ स्कूल के विद्यार्थियों से रूबरू हुए। सुपर स्टार की झलक पाने के लिए बच्चों के साथ बड़े भी उत्सुक थे।
अक्षय ने भी बच्चों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद अक्षय ने शहीद जितेंद्र कुमार और गुरनाम सिंह को श्रद्धांजलि दी। करीब दो घंटे के कार्यक्रम के बाद दोपहर बारह बजे अक्षय लौट गए।