फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: प्रदेश में आठ दिसंबर तक मौसम रहेगा साफ, घाटी और लद्दाख का पारा माइनस में, जम्मू में खिली धूप

Sun, 04 Dec 2022 12:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू में धूप खिलने के बाद पार्क में बढ़ी लोगों की आमद - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच खुश्क सर्दी बढ़ रही है। कश्मीर घाटी के बाद जम्मू संभाग के भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.2, बटोत में 4.7, कटड़ा में 9.0 और भद्रवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
धुंध छाए रहने के बाद डल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
कंपकंपी बढ़ा देने वाली ठंड के बीच कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 और लेह में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आठ दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर में छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला
राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। एक दिन गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। काजीकुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0, पहलगाम में माइनस 3.8, कुपवाड़ा में माइनस 2.6, गुलमर्ग में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर साफ मौसम के बीच दिन का तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

4 of 5
जम्मू में मौसम साफ रहा - फोटो : अमर उजाला

मौसम बदलने के बाद पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में है। कश्मीर के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में पारे में गिरावट आई है। श्रीनगर विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग से ठंडा रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग में पारा माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू में मौमस साफ रहा - फोटो : अमर उजाला
काजीकुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6, पहलगाम में माइनस 3.4, कुपवाड़ा में 2.5, कोकरनाग में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा और यहां अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम पारा 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम पारा 1.2, बटोत में 4.6, कटड़ा में 9.2 और भद्रवाह में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें