फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: फिर से मौसम बिगड़ने के आसार, 30-40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Sat, 03 Apr 2021 03:27 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
Weather Forecast Today Update in Jammu Kashmir News snowfall in kashmir - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4-6 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार है। इसमें 5-6 अप्रैल को मौसम अधिक प्रभावित रहेगा। इस दौरान 30-40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस बीच शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहा। शनिवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन प्रात और रात्रि में अभी राहत है। तड़के ठंडक का अहसास होता है। जम्मू में दिन का तापमान 28.5 और बीती रात का 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
Jammu and Kashmir, weather from Lakhanpur to Valley - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 19.0, कटड़ा में 26.4, भद्रवाह में 19.4 और बटोत में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 of 5
jammu kashmir weather, rain in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में दिन का तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.4, कारगिल में माइनस 4.0, गुलमर्ग में माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Weather Forecast Update Today in Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर

जम्मू का तापमान
अधिकतम 28.5
न्यूनतम    12.8
सूर्योदय     06.18
सूर्यास्त      06.54
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें