फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में फिर बिगड़ेगा मौसम, 19 से 21 के बीच बारिश के आसार

Sun, 17 Mar 2019 12:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर डल झील में बरसात का आनंद लेते लोग - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में मौसम एक बार फिर बिगड़ेगा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है। इस बीच मौसम साफ रहने से घाटी और जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन

2 of 5
डल झील में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू में शनिवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, हालांकि बीती रात के न्यूनतम तापमान में राहत के साथ 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी का आनंद लेता पर्यटक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मौसम साफ रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 17.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

4 of 5
ठंड से जमी डल झील - फोटो : फाइल, अमर उजाला
प्रमुख स्थानों का तापमान
स्थान        न्यूनतम तापमान 
कारगिल     माइनस 10.8
गुलमर्ग       माइनस 5.2
लेह            माइनस 4.9
पहलगाम    माइनस 4.7
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एयरलिफ्ट किए गए लोग - फोटो : फाइल, अमर उजाला
एयरलिफ्ट किए 881 फंसे यात्री
कारगिल और लेह जिला के विभिन्न हिस्सों के लिए 881 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया है। यह जानकारी स्टेट कोआर्डिनेटर, कारगिल कोरियर सर्विस आमिर अली ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने 117 यात्रियों को श्रीनगर से कारगिल, 59 को कारगिल से श्रीनगर, 74 को जम्मू से कारगिल, 26 को कारगिल से जम्मू, 325 को उधमपुर से लेह और 280 को श्रीनगर से लेह के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें