फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today Jammu Kashmir: 13 फरवरी तक मौसम को लेकर विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Mon, 08 Feb 2021 12:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है और आगामी दिनों में भी मौसम के करवट बदलने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में भी लगातार उछाल दर्ज हो रहा है। रविवार को जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी की बात करें तो श्रीनगर जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2.5 डिग्री ज्यादा रहकर 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान यहां पर माइनस 3.6 डिग्री रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 9.6 और न्यूनतम तापमान माइनस 7.5 डिग्री रहा।

 

4 of 5
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री रहा। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में अधिकतम तापमान 5.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
कारगिल में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 15.1 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार 13 फरवरी तक प्रदेश के मौसम में बदलाव का कोई आसार नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें