जम्मू-कश्मीर में लगातार चौथे दिन बारिश का कहर जारी
- फोटो : अमर उजाला
मेंढर क्षेत्र में बारिश से स्कूल की इमारत ढह गई। एक पशुशाला गिरने से दो जानवरों की मौत हो गई। पुंछ के सलोत्री क्षेत्र में पुलस्त नदी में फंसे छह लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कश्मीर में मूसलाधार बारिश से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भूस्खलन के कारण बसोहली-कठुआ, कोटरंका-राजोरी, पाडर-किश्तवाड़, बसंत-डुडू, डोडा-भद्रवाह आदि मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद है।