वैष्णो देवी धाम
- फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे देशभर से पहुंच रहे यात्री दिन में ही पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।