Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
जिला उधमपुर के पर्यटन स्थल नत्थाटाप में सफेद चादर बिछी है। चिनैनी समेत कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। किश्तवाड़ में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 7.6, बटोत में 8.1, कटड़ा में 19.5, भद्रवाह में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। कारगिल में दिन का तापमान भी माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।