जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर से अचानक करवट ली है। घाटी में शनिवार को घाटी के कई इलाकों में रूक रूक कर बारिश हुई है।   शनिवार को घाटी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज अचानक से बदला गया।  श्रीनगर समेत अन्य कई इलाकों में दिन में रुक-रुक रिमझिम बारिश हुई। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में हुई बारिश से मौसम का रुख बदल गया है जिससे ठंड और बढं गई है। इससे पहले घाटी के पहाड़ी गुलमर्ग, सोनमर्ग के कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई थी। चारों ओर सफेद बर्फ की चादर ही देखने को मिल रही है।