फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, खतरनाक बर्फीले तूफान की चेतावनी, पर्यटकों के लिए ये निर्देश

Thu, 07 Jan 2021 02:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में मौसम की मार से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बारिश और बर्फबारी के कारण कई सड़कों पर यातायात बाधित है। घाटी में जलस्रोत जमने से लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गुरुवार को भी वाहन नहीं चलेंगे। राजोरी-पुंछ से दक्षिण कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
पर्यटकों को होटल में ही रखने के निर्देश
कश्मीर में प्रशासन ने होटलों को निर्देश दिए हैं कि वे पर्यटकों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मौसम ठीक होने तक उन्हें अपने यहां रखें। उपायुक्त डॉ. जीएन इटू ने बताया कि सीईओ गुलमर्ग विकास प्राधिकरण और सहायक निदेशक पर्यटन को इस बारे में व्यवस्था करने और हेल्प डेस्क स्थापित करने को कहा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
कारगिल के लिए आज एएन-32 की दो उड़ानें
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले के लिए आवश्यक सामग्री लेकर गुरुवार को चंडीगढ़ से मालवाहव एएन-32 विमानों की दो उड़ानें होने की संभावना है।

 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
खतरनाक बर्फीले तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में खतरनाक बर्फीले तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट और राजोरी,उधमपुर, कुलगाम, गांदरबल और कारगिल रियासी, लेह के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
14 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम

बुधवार दोपहर बाद से मौसम धीरे-धीरे साफ हो रहा है। अब 14 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। -सोनम लोटस, निदेशक मौसम विभाग, श्रीनगर


न्यूनतम तापमान
जम्मू         12.1
बनिहाल     9.6
बटोत         07.5
कटड़ा         17.2
भद्रवाह      5.6
गुलमर्ग    -03.5
पहलगाम   -01.2
श्रीनगर     - 00.9

बर्फबारी (इंच)
1-पुलवामा  30
2-अवंतिपोरा 15
3-बडगाम 12
4-हुमामा 15
5-मड़वाह 31
6-कुलगाम 48
7-काजीगुंड 50

कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण चार दिन तक उड़ान सेवा बंद रहने के बाद गुरुवार को पहली फ्लाइट श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। इसकी जानकारी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने दी। बता दें कि पिछले चार दिन से श्रीनगर के लिए विमान सेवा प्रभावित थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें