जम्मू संभाग के उच्च पर्वतीय इलाकों और कश्मीर घाटी के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम की मार से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जम्मू संभाग में खासकर पीर पंजाल से सटे पुंछ, राजोरी, चिनाब घाटी से सटे रामबन, डोडा और किश्तवाड़ के उच्च पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इसी तरह से कश्मीर घाटी के ज्यादातर जिलोें में बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। बड़ी संख्या में घर जमींदोज हो गए हैं। बागवानाें को भी नुकसान हुआ है। बिजली ढांचा समेत अन्य बुनियादी सेवाएं प्रभावित हुई हैं।