फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Jammu Kashmir: जाते-जाते श्रीनगर को जमा गया चिल्ले कलां, 1991 के बाद पहली पारा इस कदर हुआ धड़ाम

Sun, 31 Jan 2021 11:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
1991 के बाद सर्दी के मौसम में पहली बार श्रीनगर का तापमान माइनस 8.8 दर्ज किया गया है। साल 2021 में कश्मीर में भारी ठंड पड़ी है। बर्फबारी ने भी पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें जम्मू संभाग में 2 फरवरी से मौसम बदलेगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
आगामी दिनों में बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। घाटी पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। कश्मीर के सभी जिलों में दिन के साथ रात का तापमान सामान्य से 5-9 डिग्री तक नीचे चल रहा है। लेह और कारगिल में हड्डियां जमा देने वाली ठंड जारी है। 
विज्ञापन

3 of 6
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग में धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम को ठिठुरन कायम है। कश्मीर में रात के साथ दिन के तापमान में गिरावट जारी है। श्रीनगर में डल झील समेत कई जल स्थल जमे हुए हैं। कश्मीर घाटी में सर्दियों के सबसे भीषण 40 दिन समाप्त हो गए। इन भीषण सर्दियों के दिनों को चिल्ले कलां के नाम से जाना जाता है।

 

4 of 6
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
चिल्ले कलां की शुरुआत 21 दिसम्बर को होती है और 31 जनवरी को यह 40 दिन पूरे होते हैं। अगर इन 40 दिनों की बात करें तो इस दौरान श्रीनगर के साथ-साथ घाटी के लगभग सभी हिस्सों का न्यूनतम तापमान अधिकतर शून्य से नीचे ही रहता है। जल स्रोत, पानी की पाइपें आदि जमने लगती हैं। सड़कों पर भी सुबह-सुबह कोहरे की परत देखने को मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
वहीं इस वर्ष भी चिल्ले कलां ने पिछले 25 वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिया और पारा माइनस 8.8 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
इस दौरान कई वर्षों बाद डल झील का अधिकतम हिस्सा काफी जम गया और लोग इस पर खेलते भी दिखे। सर्दियों के भीषण 40 दिन के बाद चिल्ले खुर्द की शुरुआत होती है जो 20 दिन तक चलता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें