फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर करवट बदलेगा मौसम, कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के आसार, देखिए 'जन्नत' के अद्भुत नजारे

Wed, 03 Mar 2021 01:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 3 और 4 मार्च को कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 6 मार्च को भी कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ेगा। हालांकि, कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस बीच मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन भर मौसम साफ रहने से दोपहर को तपिश का अहसास हुआ। लेकिन तड़के और रात को ठंडक कायम है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 27.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 17.8, बटोत में 19.7, भद्रवाह में 20.7 और कटड़ा में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी - फोटो : बासित जरगर
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल -13.7
लेह -9.2
गुलमर्ग -4.5
पहलगाम  -3.3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें