फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लोग बोले- वही वैक्सीन लगाओ जो प्रधानमंत्री ने लगवाई है, जानिए फिर क्या हुआ

Tue, 02 Mar 2021 05:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी ने एम्स में लगवाया कोरोना का टीका, फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
जम्मू-कश्मीर के सरकारी चिकित्सा केंद्रों में शुरू हुए वरिष्ठ नागरिकों के कोविड वैक्सीन अभियान में अजीब ही माहौल देखने को मिला। शहर के कई अस्पतालों में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक बिना पंजीकरण करवाए पहुंच गए। कुछ ने यहां तक कह दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वैक्सीन लगवाई है हमें भी वही लगाओ। जम्मू-कश्मीर में पहले दिन से ही लाभार्थियों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है और इसमें कहीं से कोई बड़े रिएक्शन की सूचना नहीं है। कोवि-2 एप पर लोड अधिक रहने से कई पंजीकृत लाभार्थियों को चिकित्सा केंद्रों पर पहुंचकर भी दूसरी बार पंजीकरण करवाना पड़ा।


आगे की स्लाइड में पढ़िएः लोगों की विचित्र मांग पर कैसा हुआ माहौल...
 
विज्ञापन

2 of 6
जम्मू में कोविड वैक्सीन अभियान - फोटो : अमर उजाला
शहर के जीएमसी, गांधीनगर, सरवाल अस्पताल में सुबह से ही वरिष्ठ नागरिक पहुंचने लगे। इसके साथ ही कई केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति भी पहुंचे। वैक्सीन केंद्रों पर अचानक पहुंची भीड़ से चिकित्सा कर्मियों को अधिक कसरत करनी पड़ी। इसमें कई वरिष्ठ नागरिक पहले से पंजीकरण करवाकर पहुंचे थे, लेकिन अधिकांश का आन स्पॉट पंजीकरण किया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
जम्मू में कोविड वैक्सीन अभियान - फोटो : अमर उजाला
गांधीनगर अस्पताल में पहुंचे वरिष्ठ नागरिक शास्त्रीनगर निवासी रघुवीर शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहले से संबंधित एप पर पंजीकरण करवाया था, लेकिन उन्हें अस्पताल में दोबारा ऑन स्पाट पंजीकरण करवाना पड़ा। कई नागरिकों ने बताया कि एप पर पंजीकरण के दौरान कुछ समस्या आ रही है, जिसमें कई स्लॉट पर काम नहीं हो रहा है। गांधीनगर अस्पताल की अधीक्षक डॉ. इंदिरा बुतियाल ने बताया कि 250 से अधिक नागरिकों को निशुल्क कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई। जीएमसी में भी वरिष्ठ नागरिकों को कोविड वैक्सीन दी गई। 

4 of 6
जम्मू में कोविड वैक्सीन अभियान - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दारा सिंह ने बताया कि ऑन स्पाट और पंजीकृत दोनों वर्ग के लाभार्थियों को वैक्सीन दी गई। सरवाल अस्पताल में भी बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों को कोविड वैक्सीन दी गई। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हरबख्श सिंह ने बताया कि पहले दिन 80 लोगों को वैक्सीन दी गई। उधर, जब कुछ लोगों ने कहा कि हमें वही वैक्सीन लगवानी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगवाई है, तो कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके साथ ही कुछ लोग इस बात पर ठहाके लगाते भी दिखाई दिए।

आगे की स्लाइड में पढ़िएः स्वास्थ्य निदेशक ने लोगों से क्या कहा...

 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
वैक्सीन के लिए यह करें 
-वरिष्ठ नागरिक वैक्सीन करवाने के दौरान अपने साथ कम से कम एक तीमारदार लाएं
-वरिष्ठ नागरिक आयु की पुष्टि के लिए अपने साथ आधार कार्ड रखें
-पंजीकरण करवाकर ही चिकित्सा केंद्र पर वैक्सीन के लिए पहुंचे
-45 वर्ष से ऊपर आयु वाले बीमार लोग अपने साथ डॉक्टर की पर्ची लाएं (सरकारी अस्पताल या पंजीकृत डॉक्टर)
-बीमारी वाली श्रेणी में दस रोगों को दर्शाया गया है, उसे देखें, इसमें प्रमुख मधुमेह, हाईपरटेंशन, हृदय, कैंसर आदि हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. रेणु शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शुरू से ही कोविशील्ड वैक्सीन दी जा रही है और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। लाभार्थी ऐसा कोई भ्रम न पालें कि कोवैक्सीन और कोविशील्ड में कोई अंतर है। यह दोनों ही वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हैं। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को पर्याप्त वैक्सीन भेजी गई है और जरूरत के मुताबिक और मंगवाई जा रही है। निजी चिकित्सा केंद्रों में जल्द वैक्सीन अभियान शुरू होगा। इसके लिए संस्थानों ने तैयारी को लेकर कुछ समय मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें