फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बर्फबारी: शीतलहर की चपेट में घाटी, बारिश का सिलसिला भी जारी, देखिए तस्वीरें

Fri, 16 Apr 2021 07:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के लगभग सभी मैदानी इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की ऊपरी पहाड़ियों पर लगातार दूसरे दिन भी हल्की बर्फ़बारी जारी रही। इसके अलावा ज़ोजिला, सोनमर्ग, पवित्र अमरनाथ गुफा, साधना टॉप, राजधान पास, पीर पंचाल की पहाड़ियों पर भी ताजा बर्फ़बारी हुई है। इस ताज़ा बर्फ़बारी के चलते मैदानी इलाकों में काफी ठंड महसूस की जा रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। तापमान की बात करें तो श्रीनगर का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जोकि सामान्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

 

4 of 5
पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी - फोटो : अमर उजाला
इस बीच सबसे कम तापमान विश्व प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट गुलमर्ग में रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 3.5 (सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम) और न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, लद्दाख में भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है। लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 जबकि कारगिल का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें