फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर भी कश्मीर घाटी में उपद्रवियों और सुरक्षा बलों में हुई हिंसक झड़पें, देखिए तस्वीरें

Tue, 13 Sep 2016 10:13 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 10
kashmir - फोटो : PTI
ईद पर भी घाटी में हिंसा जारी रही। नमाज के बाद लोग कर्फ्यू तोड़कर सड़कों पर उतर आए और हिंसक प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

2 of 10
kashmir - फोटो : PTI
इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ झड़प में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 10
kashmir - फोटो : PTI
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागे और कुछ इलाकों में पेलेट गन का इस्तेमाल करना पड़ा। 

4 of 10
kashmir - फोटो : PTI
अलगाववादियों के यूएन मार्च के आह्वान औरा हिंसा की आशंका से सभी दस जिलों में कर्फ्यू रहा। ड्रोन तथा हेलीकाप्टर से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की गई। 
विज्ञापन

5 of 10
kashmir - फोटो : PTI
बांदीपोरा में नमाज के बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए। उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान मुर्तजा अहमद की आंसू गैस का शेल लगने से मौत हो गई। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ प्रदर्शनकारियों की हिंसक झड़प हुई। 
विज्ञापन

6 of 10
kashmir - फोटो : PTI
इसमें शाहिद अहमद नामक युवक की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। इसके साथ ही श्रीनगर के अबी गुज्जर, नटीपोरा, बटमालू तथा हुमहामा में सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की गई। 
विज्ञापन

7 of 10
kashmir - फोटो : PTI
बिजबिहाड़ा, कुलगाम, सोपोर, डोरू में भी सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद झड़पें हुईं। अनंतनाग जिले के कोकरनाग में शाम को सुरक्षाबलों पर जबर्दस्त पत्थरबाजी की गई। बनिहाल में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और भारत विरोधी नारेबाजी की। 

8 of 10
kashmir - फोटो : PTI
उधर, पूरी घाटी में जबर्दस्त सुरक्षा घेरा रहा। ईदगाह तथा हजरतबल में नमाज नहीं अता की गई। बताते हैं कि 26 साल में यह पहला मौका है जब ईद पर नमाज नहीं अता की गई। 

9 of 10
kashmir - फोटो : PTI
कश्मीर में 72 घंटे के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल बीएसएनएल पोस्ट पेड सेवा ही चल रही है। 
विज्ञापन

10 of 10
kashmir - फोटो : PTI
मंगलवार को भोर में चार बजे जम्मू संभाग के पांच और जिलों जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर और रियासी में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। इससे ईद पर बकरीद संदेश देने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें