फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में जुमे की नमाज के बाद फिर भड़की हिंसा, पत्थरबाजी के साथ लगे देशविरोधी नारे

Fri, 29 Sep 2017 08:10 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : AMAR UJALA
घाटी में जुमे की नमाज के बाद कई स्थानों पर हिंसा भड़की। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : AMAR UJALA
हिंसक झड़पों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस दौरान एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसके पूरे शरीर पर पेलेट तथा दाएं हाथ में रबर बुलेट लगी है। उसे तत्काल एसएमएचएस अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : AMAR UJALA
श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में एतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज संपन्न होने के बाद युवा एकत्रित हुए और देश विरोधी नारेबाजी की।

4 of 10
kashmir - फोटो : AMAR UJALA
प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पेलेट गन चलाए, हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी
विज्ञापन

5 of 10
kashmir - फोटो : AMAR UJALA
पाकिस्तान के साथ ही इस्लामिक झंडे लहराए। यहां से वे जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ने लगे तो सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

6 of 10
kashmir - फोटो : AMAR UJALA
श्रीनगर के साथ ही सोपोर व शोपियां में भी हिंसाक झड़पों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

7 of 10
kashmir - फोटो : AMAR UJALA
इस पर वे जवानों से भिड़ गए और पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने पहले तो आंसू गैस के गोले दागे।

8 of 10
kashmir - फोटो : AMAR UJALA
इससे बात नहीं बनी तो पेलेट गन और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया।

9 of 10
kashmir - फोटो : AMAR UJALA
इसके अलावा सोपोर की जामिया मस्जिद के बाहर भी प्रदर्शनकारी सुरक्षाबलों के साथ भिड़ गए और देश विरोधी नारे लगाने लगे।
विज्ञापन

10 of 10
kashmir - फोटो : AMAR UJALA
यहां भी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया। शोपियां में प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें