फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: जम्मू विश्नविद्यालय के इतिहास में पहली बार हुआ छात्र संघ चुनाव

Mon, 25 Sep 2017 10:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
1 of 7
jammu university - फोटो : AMAR UJALA
जम्मू विश्वविद्यालय छात्र संघ के इतिहास में एक अध्याय और जुड़ गया। विश्वविद्यालय में पहली बार छात्र संघ चुनाव के लिए वोट पड़े। 
विज्ञापन

2 of 7
jammu university - फोटो : AMAR UJALA
पहले चरण के चुनाव में सोमवार को विश्वविद्यालय के करीब 40 विभागों में सीआर/डीआर (एग्जीक्यूटिव काउंसिल सदस्य) चुनने के लिए विद्यार्थी उत्साह से पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 7
jammu university - फोटो : AMAR UJALA
सीआर/डीआर पद के लिए 95 प्रत्याशी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे थे। उम्मीदवारों की ओर से अलग आब्जर्वर की व्यवस्था नहीं की गई, उन्हीं को आब्जर्वर बना दिया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक वोटिंग चली। तकरीबन आधे घंटे के ब्रेक के बाद दोपहर ढाई बजे काउंटिंग शुरू हुई। आधे घंटे के भीतर तकरीबन हर विभाग में नतीजा घोषित कर दिया गया।

4 of 7
jammu university - फोटो : AMAR UJALA
विभागीय स्तर पर जीते प्रत्याशियों ने जीत की खुशी का जश्न एक-दूसरे से गले मिलकर किया। सबसे ज्यादा हंगामा ला कालेज में रहा। यहां सीआर पद पर जीते अभिनंदन सिंह को छात्रों ने कंधों पर बिठाकर जुलूस निकाला। खूब नाच-गाना हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
jammu university - फोटो : AMAR UJALA
प्रत्याशीयों के जीत के बाद उनका जुलूस भी निकाला गया ,इस दौरान जीते हुए नेता के साथ लोगों ने जम कर सेल्फी भी ली ।
विज्ञापन

6 of 7
jammu university - फोटो : AMAR UJALA
विभिन्न विभागों में चुने गए सदस्य
इलेक्ट्रानिक्स विभाग : सीआर- आयुष
संस्कृत विभाग : सीआर- रमणीक, डीआर - राहुल शर्मा
रूरल डेवलपमेंट : सीआर- सनी परिहार
मनोविज्ञान विभाग : सीआर- रोशन हांडा
राजनीति विज्ञान विभाग : सीआर- साजिद, डीआर- भवानी सिंह
कामर्स : सीआर- अनीता ठाकुर
ला कालेज:  सीआर- अभिनंदन, डीआर- अरुण प्रभात
अर्थशास्त्र : सीआर- रंजीत सिंह
डोगरी :  सीआर- नरेंद्र सिंह
बुद्धिस्ट स्टडीज :  सीआर - जुल्फिकार
एमबीए :  सीआर- निखिल
इंगलिश :  सीआर- अविनाश
जियोग्राफी : सीआर- गुरलीन
इतिहास :  सीआर - उमर
ला स्कूल :  डीआर -अभिषेक कैथ
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jammu university - फोटो : AMAR UJALA
चुनाव के दौरान पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रही। हर विभाग में दो-दो पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। गेट पर भी पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। बगैर परिचय-पत्र किसी को भी कैंपस के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें