फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी, तस्वीरें

Sat, 23 Jul 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
kashmir - फोटो : PTI
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से शुरु हिंसक प्रदर्शनों का दौरा शनिवार को जारी रहा। शनिवार को भी हिंसा की घटनाएं हुईं। श्रीनगर के कुछ इलाकों में पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kashmir - फोटो : PTI
अलगाववादियों ने 25 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक पहुंचने का नारा दिया है। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक ने घाटी के सभी जिलों से लोगों के अनंतनाग पहुंचने की अपील की है। ऐसे में हिंसा की आशंका में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
kashmir - फोटो : PTI
बांदीपोरा, बारामुला, बडगाम और गांदरबल जिले से कर्फ्यू हटाया गया है। यहां धारा 144 लागू है। पुलिस के अनुसार अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा तथा शोपियां जिले के साथ ही श्रीनगर के आठ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है। 

4 of 5
kashmir - फोटो : PTI
इस बीच कर्फ्यू हटाए जाने के बाद श्रीनगर केकुछ इलाकों में हिंसक प्रदर्शन तथा पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। बटमालू में लोगों ने प्रदर्शन किए और सुरक्षा बलों पर पथराव किया। देश विरोधी नारेबाजी की। भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kashmir - फोटो : PTI
घाटी में पिछले 15 दिनों से मोबाइल इंटरनेट तथा रेल सेवा ठप है। बीएसएनएल को छोड़कर शेष सभी कंपनियों की मोबाइल सेवाएं बंद हैं। हाईवे पर आवागमन भी बंद है। लगातार बंद की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें