किश्तवाड़ में आसमानी तबाही देखकर रूह कांप उठती है। मौत के रूप में तेजी से बढ़ता मलबा और चीखते-चिल्लाते लोग। सबकुछ इतना खौफनाक, वीभत्स और इतना दुखद कि देख-सुनकर रूह कांप जाए...।
बिजली जैसी तेजी से बढ़ता मलबा...। ढहते मकान...गिरते पेड़...सब तेजी से मलबे के साथ मिलकर आगे बढ़ते हुए। कहीं खून से लथपथ शव, कहीं टूटी पड़ीं पसलियां तो कहीं कटे अंग बिखरे पड़े हुए...।
किश्तवाड़ के चिशोती में बादल फटने के बाद आई तबाही कैसी थी, उसकी ये कुछ झलक है। तबाही के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। लोगों की जुबां पर दर्द भरे किस्से हैं। सबकुछ इतना खौफनाक, वीभत्स और इतना दुखद कि देख-सुनकर रूह कांप जाए...।
विज्ञापन
2 of 13
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
कुछ वीडियो बादल फटने के बाद के हैं। ढहते मकान... चूर-चूर होते हुए...। मकानों के मलबे के साथ पेड़, पत्थर पूरे वेग से बढ़े चले आते हुए। इन वीडियो में लोग चीखते-चिल्लाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 13
किश्तवाड़ में तबाही
- फोटो : अमर उजाला
एक वीडियो में तो लोग जय माता दी, जय माता दी... बोलते सुनाई दे रहे हैं। वे माता से बचाने की गुहार लगा रहे हैं। कुछेक वीडियो में सामने से तेज रफ्तार आ रहा मलबा दिख रहा है जिससे बचने के लिए लोग एक घर में घुसते दिख रहे हैं।
4 of 13
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
एक वीडियो में दिख रहा है कि एक पत्थर के नीचे निर्जीव हो चुकी देह पड़ी है और पास में जो जिंदा हैं वो उस पत्थर से निकलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस वीडियो में सेना के जवान दिख रहे हैं, जो मदद का प्रयास कर रहे हैं। जिंदा निकाले गए लोग एंबुलेंस तक पहुंचाए जाते हुए। वाहनों में कीचड़ से सने लोगों के चेहरों पर खौफ साफ-साफ पढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
सब कुछ डराने वाला...
बचाव कार्य में जुटे कुछ लोगों ने बताया कि कुछ शव ऐसे भी मिले जो क्षत-विक्षत हो चुके थे। मलबे में शव खून से सने पड़े थे। टूटी पसलियां और कटे अंग बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन
6 of 13
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
किश्तवाड़ : अब तक 60 शव मिले, 200 लापता की तलाश
किश्तवाड़ के चिशोती में वीरवार को बादल फटने से आई तबाही में मौतों का आंकड़ा 60 तक पहुंच गया है। मृतकों में ज्यादातर मचैल माता मंदिर में आए श्रद्धालु हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है। मलबे में दबे लोगों की तलाश में 45 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है।
विज्ञापन
7 of 13
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
अब भी करीब 200 लोग लापता बताए जा रहे हैं। गांव में हर तरफ तबाही का मंजर है। जिस तरह से तबाही का मंजर है, उससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर के चिशोती गांव में ही प्रसिद्ध मचैल माता मंदिर का आखिरी पड़ाव है।
8 of 13
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
यहीं से मंदिर जाने के लिए 8.5 किमी की पैदल यात्रा शुरू होती है। वीरवार को यहां श्रद्धालु जमा थे कि बादल फटने से तबाही आ गई। वीरवार देर रात तक 52 लोगों की मौत की सूचना थी। शनिवार को मौतों को लेकर अलग-अलग आंकड़े आते रहे।
9 of 13
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन ने 58 शव बरामद होने की बात कही। वहीं, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि 60 लोगों के अब तक शव बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार तक 111 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई। अठोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, किश्तवाड़ जिला अस्पताल, डोडा व जम्मू जीएमसी में इनका उपचार चल रहा है।
10 of 13
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
लापता लोगों में लगभग 75 लोगों के नाम सामने आए, हालांकि आंकड़ा करीब 200 बताया जा रहा है। 23 शवों की पहचान अठोली में की गई। इनमें से 10 लोग चिशोती के ही रहने वाले थे। गांव के चार लोग अब भी लापता हैं। दो शवों की किश्तवाड़ में शिनाख्त हुई। बाकी की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
11 of 13
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
लापता लोगों की तलाश में मलबे को युद्धस्तर पर हटाया जा रहा है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ और पुलिस की टीमें लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। गांव में जेनरेटर से बिजली और पाइप लगाकर पानी की आपूर्ति बहाल की गई है। मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के खाने-पीने और पहनने के लिए कपड़े लोग पहुंचा रहे हैं।
12 of 13
चिशोती पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
सीएम और केंद्रीय मंत्री ने लिया राहत-बचाव कार्य का जायजा
शुक्रवार रात केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और शनिवार सुबह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चिशोती पहुंचे। स्थानीय निवासियों व आम जनता ने इस घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। लोगों ने कहा कि उनका गांव खतरे में है। इस पर मुख्य मंत्री ने कहा कि एक्सपर्ट की एक टीम बनाई जाएगी जो सर्वे करेगी। उन्होंने कई घोषणाएं कीं।
चिशोती पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
अपनों की तलाश में पहुंच रहे लोग
जो श्रद्धालु दर्शन करने आए थे और आपदा के बाद से लापता हैं उनके परिजन उनकी तलाश में घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। आपदा के बाद से चिशोती निवासी डरे और सहमे हुए हैं। लोग उनके सहयोग व सहायता का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। बचाव अभियान में जुटे लोगों की भी सहायता कर रहे हैं।