भारत माता के जयघोष से गूंजा जम्मू स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली-कटड़ा रूट पर शुरू की जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का पहले दो बार ट्रायल किया गया था। इसका परिचालन तीन अक्टूबर से प्रस्तावित था, जिसे स्थगित कर पांच अक्टूबर कर दिया गया। दो सफल ट्रायल होने के बाद गुरुवार को ट्रेन का नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उदघाटन किया। ट्रेन की जम्मू में आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहले से ही जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंच गए। ट्रेन के स्वागत में लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता और जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता समेत कई अन्य नेता व कार्यकर्ता जुट गए।