फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2020: अपने प्यार को गुलाब देने से पहले कुछ बातों का रखें ध्यान

Fri, 07 Feb 2020 03:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
वेलेंटाइन वीक
गुलाब प्यार को प्रदर्शित करने का अहम तरीका माना जाता है। हर व्यक्ति जीवन में प्यार का इजहार एक गुलाब देकर ही करना चाहता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो बता दें कि वेलेंटाइन वीक की शुरुआत सात फरवरी यानी आज से हो रही है। सभी प्यार करने वाले इस विशेष दिन को मनाने के लिए पहले से ही तैयारी में जुटे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वेलेंटाइन वीक
रोज डे वेलेंटाइन वीक के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को लाल गुलाब का फूल देते हैं। वहीं, दोस्त एक-दूसरे को पीले रंग का गुलाब देकर अपनी भावनाएं प्रदर्शित करते हैं। इसके अलावा अलग-अलग रंगों के गुलाब के हिसाब से गिफ्टों का आदान-प्रदान करते हैं। जरूरी नहीं की रोज डे प्रेमियों का दिन है। इसे टीचर, मम्मी-पापा, भाई-बहन, बॉस और साथियों को भी गुलाब देकर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
वेलेंटाइन वीक
गुलाब के रंग और उनका मतलब
लाल गुलाब : सुर्ख लाल रंग का गुलाब प्यार, चाहत और इच्छाओं का प्रतीक है। आप जिससे प्यार करते हैं, उसे गुलाब देकर अपना प्यार जता सकते हैं।
सफेद गुलाब : सफेद रंग का गुलाब पवित्रता, सादगी और मासूमियत का प्रतीक है। अगर आप किसी से माफी मांगना चाहते हैं तो रोज डे पर सफेद गुलाब दे सकते हैं।
 

4 of 5
वेलेंटाइन वीक - फोटो : amar ujala
पीला गुलाब : पीले रंग का गुलाब दोस्ती का प्रतीक है। इससे रिश्तों की नई शुरुआत की जा सकती है। रोज डे पर किसी दोस्त को पीला गुलाब दिया जा सकता है।
गुलाबी गुलाब : गुलाबी फूल आभार का प्रतीक है। यदि किसी को धन्यवाद बोलना चाहते हैं तो उन्हें पिंक कलर का गुलाब दें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेलेंटाइन वीक - फोटो : Social Media
वेलेंटाइन पर गुलाब महंगा
वेलेंटाइन वीक आते ही गुलाब की कीमत में काफी इजाफा हुआ है। फूलों की खेती करने वाले किसान वेलेंटाइन पर गुलाब को महंगे दाम पर उपलब्ध करवाते हैं। इन दिनों लाल के अलावा गुलाबी, पीले और सफेद गुलाब की मांग ज्यादा रहती है। बाजार में इस समय गुलाब की कीमत 20 से 30 रुपये के बीच है। अगर आप फूल पर कुछ सजावट करवाना चाहते हैं तो 60 से 100 रुपये देने होंगे। बाजार में गुलदस्ते के दाम 300 रुपये से शुरू हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें