फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरों बाबा के दर्शन के लिए माता वैष्णों देवी के भक्तों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Mon, 27 Feb 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
vaishno devi - फोटो : File Photo
माता वैष्णों देवी के दर्शन को जाने वाले यात्रियों के लिये अब भैरों मंदिर के दर्शन को जाने का सफर आसान होने जा रहा है । 
विज्ञापन

2 of 9
vaishno devi - फोटो : file photo
कटरा के पास त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णों के मंदिर के दर्शन को आने वाले लोगों के लिये भैरों मंदिर के जाने के लिये अगले कुछ दिनों में रोप वे की सेवा शुरू होने जा रही है ।
विज्ञापन

3 of 9
VAISHNO DEVI - फोटो : FILE PHOTO
जानकारी के मुताबिक इस सेवा के शुरू होने के लिए काम लगातार जारी है । इस रोप वे से हर घंटे 800 यात्री सफर कर सकेंगे । वैष्णों देवी मंदिर के मुख्य भवन से दो किमी की दूरी पर स्थित भैरों मंदिर के दर्शन के बिना वैष्णों देवी यात्रा को अधूरा माना जाता है । 

4 of 9
vaishno devi - फोटो : FILE PHOTO
भैरों घाटी स्थित भैरों मंदिर की समुद्र तल से ऊंचाई 6619 फीट है । वैष्णों देवी मंदिर से 2 किमी दूरी पर स्थित इस मंदिर के दर्शन के लिये खड़ी चढ़ाई करके जाना पड़ता है । 
विज्ञापन

5 of 9
माता वैंष्णों देवी की प्राकृतिक पिंडी - फोटो : File Photo
साहू ने बताया कि वैष्णों देवी यात्रियों के लिये वाई-फाई सेवा भी शुरु की जानी है । इस बारे में संबंधित सेवा प्रदाता एजेंसियों से बातचीत भी शुरु हो गयी है । 
विज्ञापन

6 of 9
vaishno devi - फोटो : File Photo
भूस्खलन रोकने के लिये भी कई अत्याधुनिक मशीनों को लगाया जाना तय हुआ है जिससे पहाड़ों के अंदर की हलचल का पता लगाया जा सके । 
विज्ञापन

7 of 9
vaishno devi - फोटो : File Photo
सूचना के अनुसार ऩेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रॉक मैकेनिक औऱ आईआईटी ऱुड़की के मदद से मंदिर के रास्ते पर 33 खतरनाक स्थानों की पहचान हुई है । 

8 of 9
vaishno devi - फोटो : File Photo
इन स्थानों पर भूस्खलन होने के खतरे के मद्देनजर एहतियातन रॉक बैरियर लगाये जाने की योजना है ।​ जानकारी के मुताबिक मंदिर तक के 16 किमी तक के रास्ते पर मोटे शेड भी लगाये गये हैं जिससे भूस्खलन की स्थिति में यात्रियों का बचाव हो सके । 
विज्ञापन

9 of 9
प्राचीन गुफा की पूजा करते पुजारी - फोटो : File Photo
एक टीम हर हफ्ते मार्ग का दौरा करती है औऱ किसी भी स्थान पर भूस्खलन का खतरा होने पर पहा़ड़ियों को दुरुस्त करने का काम किया जाता है ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें