फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसेज मिल रहे हैं पर वैक्सीन नहीं: जम्मू-कश्मीर में संकट बरकरार, चिकित्सा केंद्रों से मायूस होकर लौट रहे लोग

Sun, 18 Jul 2021 11:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोविड वैक्सीन की कमी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कोविड वैक्सीन की कमी का संकट बरकरार है। लोगों को वैक्सीन केंद्रों से बिना डोज लिए मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। 45 से अधिक आयु वर्ग में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को मोबाइल पर दूसरी डोज लेने के लिए मैसेज मिल रहे हैं, लेकिन पर्याप्त वैक्सीन न होने के कारण उन्हें निराशा मिल रही है। 

जम्मू-कश्मीर में मासिक 25 लाख तक वैक्सीन लगाने की क्षमता है, लेकिन इससे कई गुणा कम केंद्र से वैक्सीन मिल रही है। पिछले कुछ समय से वैक्सीन की कमी बढ़ी है। 45 से अधिक आयु वर्ग में 84 दिन की अवधि पूरी होने के बाद हजारों लोगों को मोबाइल मैसेज से दूसरी डोज लेने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन उन्हें चिकित्सा केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रही है। वैक्सीन के लिए लोगों की माथापच्ची बढ़ी है। इनमें अधिकांश लोग रोजाना सुबह उठकर संबंधित चिकित्सा स्टाफ को फोन पर वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन उन्हें अधिकांश वैक्सीन न आने की जानकारी दी जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
रिहाड़ी निवासी राजन ने बताया कि उन्हें पहली डोज कुछ माह पहले लगी थी, लेकिन अब उन्हें दूसरी डोज नहीं मिल पा रही है। इसके लिए उन्हें मोबाइल पर मैसेज भी आया है। इसी तरह जुल्लाका मोहल्ला निवासी कांति देवी ने बताया कि 45 से अधिक आयु वर्ग में बड़ी संख्या में लोगों को दूसरी डोज के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे मोबाइल मैसेज पर दी समय अवधि भी खत्म हो रही है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को दूसरी डोज के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. शाहिद हुसैन का कहना है कि वैक्सीन को जरूरत के मुताबिक वितरित किया जा रहा है। 45 आयु वर्ग में जम्मू कश्मीर ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में 299770 लोगों को टीकाकरण के साथ 99.17 टीकाकरण लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। इसमें अनुमानित आबादी 2994659 ली गई है। इस वर्ग में जिला सांबा, पुंछ, राजोरी, जम्मू, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुला, बड़गाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में 100 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोविड वैक्सीन की कमी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में गत मार्च के शुरू में 60 से अधिक आयु वर्ग और अप्रैल से 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।  इसी तरह 18 से 44 आयु वर्ग में अनुमानित आबादी 6079571 पर अब तक 1514777 लोगों को टीकाकरण के साथ 25 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोविड वैक्सीन की कमी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 179 नए कोविड संक्रमित मामले मिले। पिछले चौबीस घंटे में जीएमसी डोडा में एक कोविड संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जिला सांबा और शोपियां में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। जिला जम्मू में 13 संक्रमित मामले मिले। उधमपुर में 1, कठुआ में 1, किश्तवाड़ में 9, पुंछ में 6, रामबन में 6, रियासी में 1, कुलगाम में 7, गांदरबल में 5, बांदीपोरा में 5, अनंतनाग में 2, कुपवाड़ा में 8, बारामुला में 6 संक्रमित मामले मिले हैं। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में 2017 सक्रिय मामले हैं। 277 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक प्रदेश में 33 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें