जम्मू-कश्मीर सरकार ने दावा किया है कि रविवार को पहले दिन नेशनल हाईवे 44 पर पाबंदियों के दौरान उचित व्यवस्थाओं के चलते आम लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ी है। कश्मीर और जम्मू संभाग में हाईवे से जुड़े आंतरिक मार्गों पर यातायात बहाल रहा।
विज्ञापन
2 of 6
सेना का काफिला
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जिला उपायुक्त पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम और बारामुला से मिली जानकारी के अनुसार क्रमश: 128, 210, 45 और 110 वाहनों को पास देकर जाने की अनुमति दी गई। इसमें कुल 493 वाहन शामिल थे। उधमपुर और रामबन में भी वाहन चालकों को पास जारी किए गए। ये सभी वाहन हाईवे पर दौड़ते रहे।
विज्ञापन
3 of 6
सुरक्षाबलों का काफिला हाईवे से गुजरने के चलते रोका गया यातायात
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच विभिन्न जिलों में हाईवे को पार करने के लिए बड़ी संख्या में वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। श्रीनगर में 2000 सिविल वाहन ने पंथाचौक पार किया। इसके अलावा तेंगपोरा, शालतेंग, परिमपोरा, नौगाम, बटमालू, सन्नतनगर, बेमिका चौक, हैदरपुरा, छानपोरा और नरबाल से क्रास किया। इसके अलावा दस हजार अन्य वाहनों ने एनएच क्रास किया।
4 of 6
श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ का काफिला
- फोटो : अमर उजाला
अनंतनाग में विभिन्न क्रासिंग स्थानों पर 3000 वाहनों को क्रास करने की अनुमति दी गई। इस बीच बड़ी संख्या में लोगों ने पुराने नेशनल हाईवे और आंतरिक मार्गों का प्रयोग किया। विभिन्न परीक्षाओं के लिए आए विद्यार्थियों का रोलनंबर स्लिप पास के तौर पर माना गया। सभी तरह के चिकित्सीय व अन्य आपात व गंभीर मामलों को बिना देरी के छोड़ा गया। डाक्टर और व्यापारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने प्रतिष्ठान खोले।
विज्ञापन
5 of 6
श्रीनगर हाईवे पर सेना का काफिला
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न जिलों में नोडल अधिकारियों की ओर से ट्रेबल पास जारी किए गए। इसमें मेडिकल, स्कूल बस, परीक्षा, सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी, अस्पताल का स्टाफ, हवाई सेवा से यात्रा करने वाले, प्रचार के लिए राजनीतिक लोग आदि को विभिन्न श्रेणियों में रखकर अनुमति दी गई, जिसमें उनके दस्तावेज देखे गए। सुरक्षाबलों के कानवाई और सिविल मूवमेंट को सुचारु रखने के लिए बारामुला से उधमपुर तक शाम 5 बजे तक 100 एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
सप्ताह में 26 घंटे बंद रहेगा हाईवे
सरकार की ओर से सुरक्षाबलों की कानवाई की आवाजाही के दौरान हाईवे पर लगाई गई पाबंदियों के बीच हफ्ते में 168 घंटों में 26 घंटे हाईवे आम वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इसमें 15 फीसदी ही समय लिया गया है। 31 मई 2019 तक लागू इस आदेश में 15 दिन पाबंदी रहेगी। इसमें 8 रविवार आएंगे। इसमें बुधवार और रविवार को पाबंदियां रहेंगी। राज्य प्रशासन की ओर से लोगों की सहूलियत के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।