फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने छीनीं खुशियां: परिवार के छह संक्रमितों में दो की गई जान, मां-बाप का चेहरा भी नहीं देख सके

Mon, 24 May 2021 10:06 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी ने देश-दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। बड़ी संख्या में परिवारों को इसके कहर का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू संभाग में किश्तवाड़ जिले की पलमाड़ पंचायत के कुंडग्वाड़ी गांव का एक परिवार कोरोना के चलते बिखर गया। तीन दिन पहले परिवार के मुखिया बलदेव सिंह (75) की मौत संक्रमण के कारण हो गई थी। 48 घंटे के अंदर उनकी पत्नी पुष्पा देवी (70) की भी मौत हो गई। संक्रमित बेटा, बहू और दो पोतियां अपने परिवार के मुखिया का चेहरा भी नहीं देख सके। वह छोटे बेटे पुलिस कर्मी पंकज कुमार के साथ रहते थे। संक्रमितों का अलग-अलग जगह उपचार चल रहा है। 

रिश्तेदारों ने करवाया अंतिम संस्कार
परिवार की अनुपस्थिति में तीन बेटों सहित कुछ ही रिश्तेदार अंतिम संस्कार में शामिल हो पाए हैं। लेकिन जिस छोटे बेटे साथ उसके माता-पिता रहते थे उसे उनका चेहरा देखना तक नसीब नहीं हुआ है। पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार - फोटो : PTI
पंकज की हालत ठीक नहीं, जिला अस्पताल में उपचाराधीन
पुलिस कर्मी बेटे पंकज कुमार की हालत भी खराब है। मौजूदा समय में उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, उनकी पत्नी और दो बेटियां कोविड केयर सेंटर पलमाड़ में क्वारंटीन हैं। इस दौरान लोग फोन पर ही उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार में विभाग के किसी अधिकारी के मौजूद नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है।

4 of 5
कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
गांव के लोगों और रिश्तेदारों को ही कोविड एसओपी के तहत संस्कार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
लोगों ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में संक्रमितों का उचित ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें