फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की दुनिया: एशिया के सबसे बड़े गार्डन में कदम रखते ही खो जाएंगे आप, देखिए तस्वीरें

Thu, 18 Mar 2021 07:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहने वाले श्रीनगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में इस बार करीब 15 लाख ट्यूलिप के फूल खिलने की उम्मीद है। पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षिक करने के लिए जहां एक ओर पर्यटन विभाग कई राज्यों में रोड शो कर रहा है। वहीं घाटी में जमीनी स्तर पर पर्यटकों को लुभाने के लिए ट्यूलिप गार्डन को खोलने के लिए भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पहले अनुच्छेद 370 के हटने और कोविड के चलते लगे लॉकडाउन के बाद से पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पर्यटन विभाग पूरा प्रयास कर रहा है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
फ्लोरिकल्चर विभाग की ओर से ट्यूलिप गार्डन में सभी कार्यों को शुरू किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार अगर मौसम साफ रहा तो जल्द ही इस महीने के आखिर तक ट्यूलिप गार्डन को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। पिछली बार 13 लाख ट्यूलिप लगाए गए थे और इस बार यह संख्या बढ़ाकर 15 लाख की गई है। इस बार करीब 62 किस्मों के ट्यूलिप लगाए गए हैं। कुछ नई किस्म के ट्यूलिप विदेश से आयात किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
पिछले वर्ष ट्यूलिप फेस्टिवल कोविड की वजह से नहीं आयोजित किया जा सका, इसलिए इस बार ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। इसमें कश्मीरी लोक संगीत के साथ-साथ युवा पीढ़ी के बैंड ग्रुप्स को भी बुलाया जाएगा।

4 of 5
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी। कोविड को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाएं जाएंगे। ट्यूलिप गार्डन के एंट्री गेट पर टिकट काउंटर बढ़ाए जाएंगे ताकि भीड़ कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा गार्डन में जगह-जगह ऑटोमेटिक सैनिटाइजर्स लगाए जाएंगे। बता दें कि ट्यूलिप गार्डन में कदम रखते ही पर्यटकों को अद्भुत अहसास होता है। यही वजह है कि दुनियाभर से लोग यहां आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें