फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूलिप महोत्सव: उप-राज्यपाल ने किया उद्घाटन, देखिए एशिया के सबसे बड़े गार्डन की मनमोहक तस्वीरें

Sat, 03 Apr 2021 05:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में डल झील के किनारे पर ज़बरवान पहाड़ियों की गोद में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में शनिवार से पांच दिनों तक चलने वाले ट्यूलिप महोत्सव की शुरूआत हो गई है। महोत्सव का उद्घाटन उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। ट्यूलिप गार्डन को 25 मार्च को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। करीब 35 हेक्टेयर में स्थित ट्यूलिप गार्डन में इस बार 62 प्रजातियों के करीब 15 लाख ट्यूलिप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
पिछले वर्ष ट्यूलिप फेस्टिवल कोविड की वजह से आयोजित नहीं किया जा सका था। इस बार ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों  को आकर्षित करने के लिए ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
3 से 7 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले ट्यूलिप फेस्टिवल में कश्मीरी लोक संगीत के साथ साथ युवा पीढ़ी के बैंड ग्रुप्स अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा एक पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी। कश्मीरी खाने पीने के स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि पर्यटक उसका मजा ले सकें। 

4 of 6
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
गौरतलब है कि ट्यूलिप गार्डन के खुलने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रीनगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को लेकर ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि 25 मार्च का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद खास है। ज़बरवान पहाड़ियों की गोद में स्थित ट्यूलिप गार्डन को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। जिसमें 15 लाख ट्यूलिप के फूलों की 64 प्रजातियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
इतना ही नहीं एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, जब भी मौका मिलेगा, जम्मू.कश्मीर की यात्रा करें और सुंदर ट्यूलिप उत्सव के गवाह बनें। ट्यूलिप के अलावा आप जम्मू और कश्मीर के लोगों के आतिथ्य का अनुभव करेंगे।

ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि प्रधानमंत्री के इस ट्वीट के बाद से भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें