फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा से सलमान परेशान, कश्मीर से किया पैकअप

Thu, 25 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 8
tublight - फोटो : Social Media
कश्मीर के बिगड़े हालत से बॉलीवुड ने भी कश्मीर से दूरी बना ली है। सलमान खान जैसे सुपर स्टार के साथ दक्षिण भारत की आधा दर्जन फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में होनी थी। जो खराब हालात की वजह से रद्द हो गई है।
विज्ञापन

2 of 8
tublight - फोटो : Social Media
इससे पर्यटन विभाग की एक साल की मेहनत पर भी पानी फिर गया है। विभाग की ओर से बॉलीवुड के नामी निर्माता, निर्देशकों से बातचीत की गई थी। इनमें से अधिकतर ने अपनी फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में करने की मंजूरी भी दे दी थी। 
विज्ञापन

3 of 8
tublight - फोटो : Social Media
सूत्रों का कहना है कि सलमान खान की आगामी फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग का कुछ हिस्सा कश्मीर में शूट होना था, लेकिन खराब हालात की वजह से अब इसकी शूटिंग हिमाचल प्रदेश के मनाली में शिफ्ट हो गई है। 
 

4 of 8
tublight - फोटो : Social Media
इसके अलावा दक्षिण भारत की छह से अधिक फिल्में ऐसी हैं, जिनकी जुलाई और अगस्त माह में शूटिंग कश्मीर में होनी थी, लेकिन बिगड़े हालात की वजह से फिल्म निर्माताओं ने शूटिंग हिमाचल सहित अन्य राज्यों में शिफ्ट कर ली है।
विज्ञापन

5 of 8
tublight - फोटो : Social Media
कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक महमूद शाह का कहना है कि खराब हालात का असर तो पड़ा है। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में दोबारा बॉलीवुड कश्मीर की तरफ रुख करेगा।
विज्ञापन

6 of 8
tublight - फोटो : Social Media
उल्लेखनीय है कि पर्यटन विभाग ने बहुत से बॉलीवुड और दक्षिण भारत के अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं से बातचीत की थी।
विज्ञापन

7 of 8
tublight - फोटो : Social Media
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का भी सपना था कि कश्मीर में बॉलीवुड अधिक से अधिक शूटिंग करने के लिए आए, लेकिन हालात खराब होने से मुफ्ती की कवायद को धक्का भी लगा है। 
विज्ञापन

8 of 8
tublight - फोटो : Social Media
पर्यटन विभाग के एक उच्च अधिकारी का कहना है कि बॉलीवुड कश्मीर में आने को राजी था, लेकिन हालात खराब होने से अब हिमाचल की तरफ रुख हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें