फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी मना रहे दो सगे भाई तवी नदी में बहे

Thu, 25 Aug 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
tawi - फोटो : Amar Ujala
हर की पौढ़ी में बर्थडे मनाने गए तीन दोस्त पानी में बह गए। इनमें से एक ने तो तैर कर जान बचा ली, जबकि दो पानी के तेज बहाव में बह गए। दोनों का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया। 
विज्ञापन

2 of 5
tawi - फोटो : Amar Ujala
लापता होने वाले दोनों सगे भाई हैं, जो दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र हैं, जबकि तैर कर बचने वाला इंजीनियर है। देर शाम तक दोनों की तवी नदी से लेकर मकवाल बार्डर तक तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। तीनों बीएसएफ कर्मियों के बच्चे हैं, जो पलोड़ा बीएसएफ कैंप में रहते हैं। लापता होने वालों में सूर्या प्रताप और आदर्श कुमार शामिल हैं। जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन इस समय अपने पिता प्रभुनाथ जो बीएसएफ कर्मी हैं, के पास रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
tawi - फोटो : Amar Ujala
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूर्या प्रताप बारहवीं कक्षा, जबकि उसका छोटा भाई आदर्श दसवीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार को सूर्या प्रताप का जन्मदिन था। वह इसे सेलिब्रेट करने के लिए अपने इंजीनियर दोस्त मूल रूप से उत्तर प्रदेश और इस समय पलोड़ा में रहने वाले राजन कुमार के साथ हर की पौढ़ी पहुंचे। 

4 of 5
tawi - फोटो : Amar Ujala
दोपहर करीब डेढ़ बजे वे नहाने के लिए तवी नदी में गए। तभी तवी में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया और वे इसकी चपेट में आ गए। एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता का कहना है कि दोनों छात्रों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tawi - फोटो : Amar Ujala
पानी में बहने के बाद राजन तैर कर एक कोने पर पहुंच गया और अपने दोनों दोस्तों की मदद के लिए चीखने लगा। राजन की आवाज सुनकर कुछ और लोग उसकी तरफ पहुचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से राजन को एक कोने से निकाल कर बाहर लाया गया। तब उसने बताया कि तीनों नहा रहे थे और पानी एकदम से बढ़ गया। तीनों पानी में डूबने लगे। उसने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का तेज बहाव उन्हें बहा ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें