जवानों की याद में बना स्मारक स्थल
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा में आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहादत देने वाले 40 सीआरपीएफ जवानों की याद में स्मारक स्थल का लेथपोरा शिविर में उद्घाटन किया गया। स्मारक उस जगह से सटे सीआरपीएफ कैंप के अंदर स्थापित किया गया है, जहां जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अदील अहमद डार ने विस्फोटक से भरी कार सुरक्षाबलों के काफिले से टकराकर खुद को उड़ा लिया था।