दुनिया के सबसे ऊंचे और खतरनाक युद्ध क्षेत्र सियाचिन में तैनात भारतीय सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए एक दल लेह से सियाचिन के लिए रवाना हुआ है । इस दल में आधा दर्जन के करीब लड़कियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 8
siachin
- फोटो : ADGPI- Indian Army
इस टीम में कुल 44 लोग हैं जो कि लेह के रास्ते सियाचिन जा रहे हैं । इन सभी पर्वतारोहियों को सेना के जनरल कमांडिग ऑफिसर ने लेह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
विज्ञापन
3 of 8
सियाचिन
- फोटो : File Photo
पर्वतारोहियों का ये दल सियाचिन के सैनिकों के उन दुर्गम जीवन के तमाम पहलूओं को जीने की कोशिश करेगा । इस यात्रा पर जाने के पीछे इस दल का लक्ष्य सेना और देश के नागरिकों के बीच अच्छे संबंधो का परिचय देना है ।
4 of 8
siachin
- फोटो : File Photo
44 पर्वतारोहियों के इस दल में कई लड़कियां भी शामिल हैं जो इस दल के साथ सियाचिन की दुर्गम पहाड़ियों मे अगले कई दिनों तक समय बिताएंगी ।
विज्ञापन
5 of 8
siachin
- फोटो : File Photo
बुधवार को रवाना हुआ ये दल यहां से सियाचिन में सेना के बेस कैंप में जाएगा । यहां से 2 अक्टूबर को इस दल की ट्रेकिंग शुरू होगी जो कि 13 अक्टूबर को समाप्त होगी ।
विज्ञापन
6 of 8
siachin
- फोटो : File Photo
सियाचिन को दुनिया के सबसे दुर्गम युद्ध क्षेत्रों में से एक माना जाता है । इस युद्ध क्षेत्र में आये दिन बर्फिले तूफान आते रहते हैं ।
विज्ञापन
7 of 8
siachin
- फोटो : File Photo
सियाचिन में तैनात भारतीय सेना के जवानों को अनेकों परेशानियों से गुजरना पड़ता है । कई बार पहाड़ों पर आए हिमस्खलन के कारण सेना के जवानों की जान भी चली जाती है ।