फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सफर हुआ महंगा, जानिए जम्मू-कश्मीर में किस टोल पर देना होगा कितना टैक्स

Thu, 01 Apr 2021 01:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर वीरवार से सफर और महंगा होने जा रहा है। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के लखनपुर टोल प्लाजा और चिनैनी-नाशरी टनल टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में पांच से 25 रुपये तक की वृद्धि की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नए वित्तीय वर्ष में हाईवे टोल प्लाजा की नई दरों की अधिसूचना जारी कर दी है। नई दरें बुधवार 31 मार्च की मध्यरात्रि से लागू होंगी। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के लखनपुर टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे के वाहनों को जारी होने वाले मासिक पास में भी 5 रुपये बढ़ाए गए हैं। मासिक पास के लिए अब 285 रुपये चुकाने होंगे। बढे़ टैक्स से टोल कंपनी को मिलने वाले राजस्व में 79 लाख रुपये की वृद्धि होगी। प्रदेश में प्रवेश करने के बाद लखनपुर टोल प्लाजा से गुजरने वाले कार, जीप, वैन और हल्के चार पहिया वाहनों को एक तरफ यात्रा पर 85 रुपये के बजाय अब 90 रुपये चुकाना होगा। 24 घंटे के अंदर वापसी करने पर कार सवार लोगों को बीते वर्ष की ही तरह 130 रुपये टोल ही चुकाना होगा।
विज्ञापन

2 of 5
jammu highway - फोटो : Amar Ujala
मिनी बस व हल्के वाणिज्यिक वाहनों से एक तरफ के 140 के बजाय 145 रुपये और 24 घंटे में वापस होने पर 205 के बजाय 215 रुपये टोल टैक्स लगेगा। बस और ट्रक (दो एक्सल) के लिए 290 की जगह 300 रुपये एक तरफ के देने होंगे, जबकि 24 घंटे के अंदर वापसी करने पर 435 के बजाय 450 रुपये टोल टैक्स लगेगा। इसी तरह से तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहनों को 315 की जगह 325 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 475 की जगह 490 रुपये चुकाने होंगे। चार से छह एक्सल वाहनों को एक तरफ के 455 की जगह 470 और चौबीस घंटे में वापसी पर 680 की जगह अब 705 रुपये चुकाने होंगे। सात एक्सल या इससे अधिक वाहनों को एक तरफ के लिए 555 की जगह अब 570 रुपये और चौबीस घंटे में वापसी पर 830 की जगह 855 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
लखनपुर टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
सरोर में कार, जीप, वैन और एलएमवी का नहीं बढ़ा टोल
ठंडी खुई (सरोर) टोल प्लाजा में हाईवे प्राधिकरण की ओर से कार, जीप, वैन और एलएमवी के लिए वसूले जाने वाले टोल में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें एक तरफ यात्रा करने पर 70 और 24 घंटे में वापस लौटने पर 105 रुपये चुकाने होंगे। मिनी बस, एलसीवी और एलजीवी के शुल्क को 110 रुपये से बढ़ाकर 115 और 24 घंटे में वापस यात्रा पर 165 रुपये की जगह 175 रुपये कर दिया गया है। बस और ट्रकों को भी 235 रुपये की जगह 240 रुपये और चौबीस घंटे में वापस यात्रा पर 350 की जगह 360 रुपये चुकाने होंगे।

4 of 5
हाईवे जम्मू - फोटो : अमर उजाला
हर वर्ष एक अप्रैल से टोल फीस के रेट रिवाइज किए जाते हैं। इसका निर्धारण होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर रहता है। इस बार होलसेल प्राइस इंडेक्स बढ़ा है। ऐसे में रेट छोटे वाहनों के लिए पांच रुपये और अन्य के दस, 15 और 25 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। - अजय कुमार रजक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
चिनैनी-नाशरी टनल : एलएमवी वाहनों को एक तरफ के देने होंगे 70 रुपये
चिनैनी-नाशरी टनल टोन प्लाजा में कार, जीप, वैन और एलएमवी वाहनों को 65 की बजाय अब 70 रुपये देने होंगे। अन्य वाहनों पर भी उसी के हिसाब से टोल में बढ़ोतरी हो गई है। इस रूट से रोजाना सात से आठ हजार वाहनों की आवाजाही होती है। एकतरफा कार, जीप वैन और एलएमवी वाहनों के लिए 70 रुपये का शुल्क लगेगा, जबकि एलसीवी, एलजीवी और मिनी बस के लिए एक तरफ से 110 रुपये शुल्क देना होगा। वैसे ही बस या ट्रक दो एक्सल के लिए एक तरफा 230 रुपये, तीन एक्सल कॉमर्शियल वाहनों के लिए 250, एचसीएम या ईएमई या एमएवी और छह एक्सल वाहनों को 360 रुपये तथा ओवर साइज सात या अधिक एक्सल वाले वाहनों को 440 रुपये एक तरफा शुल्क लगेगा। एनएचएआई के इंजीनियर साहिल उप्पल ने बताया कि टोल में बढ़ोतरी मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री होल सेल प्राइस इंडेक्स करती है। इस बार 6.9 प्रतिशत टोल में बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछली बार 3.48 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें