कोरोना के कारण कश्मीर घाटी में 11 माह से बंद ट्रेन सेवा सोमवार को फिर से शुरू हुई। इससे घाटी के लोगों में काफी खुशी है। पहले दिन काफी संख्या में लोगों ने रेल सेवा का लाभ भी उठाया। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कश्मीर में 11 महीने बाद रेल सेवा शुरू
- फोटो : बासित जरगर
इससे पहले रविवार को बडगाम में इसके लिए सभी तैयारियां की गईं। कोचों को निसंक्रमित किया गया। इसके अलावा बनिहाल से बारामुला के 137 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर परिचालन के लिए तैयारियों को परखा गया।
विज्ञापन
3 of 5
कश्मीर में 11 महीने बाद रेल सेवा शुरू
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में रेलवे के चीफ एरिया मैनेजर साकिब यूसुफ ने इस संबंध में दो दिन पहले रेलवे पुलिस को पत्र लिखकर बनिहाल से बारामुला तक 137 किलोमीटर की दूरी के बीच आंशिक रूप से ट्रेन सेवा बहाल करने की बात कही थी।
4 of 5
कश्मीर में 11 महीने बाद रेल सेवा शुरू
- फोटो : बासित जरगर
बनिहाल-काजीगुंड-श्रीनगर-बारामुला रेल सेवा को प्रशासन ने 19 मार्च 2020 को कोरोना महामारी के दौरान किए गए लॉकडाउन के तहत बंद कर दिया गया था।
कश्मीर में 11 महीने बाद रेल सेवा शुरू
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि रेल सेवा बंद होने से रेलवे को आर्थिक रूप से भारी घाटा उठाना पड़ा है। वहीं इसकी बहाली के बाद कश्मीर आने वाले पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा। रेल से यात्रा के दौरान पर्यटक घाटी के अद्भुत नजारे देख सकेंगे।