फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर में तीन महीने बाद ट्रेन सेवा शुरू, 187 यात्रियों ने श्रीनगर से किया सफर

Tue, 12 Nov 2019 06:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर ट्रेन सेवा - फोटो : बासित जरगर
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में बंद रेल सेवा लगभग तीन महीने बाद मंगलवार को शुरू कर दी गईं। फिलहाल यह सेवा श्रीनगर से बारामुला के बीच शुरू की गई हैं। इस ट्रैक पर पड़ने वाले स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दक्षिणी कश्मीर में ट्रेन के शुरू होने में अभी कुछ समय लगेगा। ट्रैक पर पड़ी बर्फ को हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर ट्रेन सेवा - फोटो : बासित जरगर
ज्ञात हो कि श्रीनगर से बारामुला के बीच रेलवे ने सोमवार को ट्रायल किया था। रेलवे ने एक बार फिर अपील की है कि कश्मीर के लोगों के लिए लाइफ लाइन माने जानी वाली इस ट्रेन सेवा को लोग अपना मानकर ट्रेन चलाने में किसी प्रकार की बाधा न डालें। 

 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर ट्रेन सेवा - फोटो : बासित जरगर
मंगलवार को सुबह ही बारामुला और श्रीनगर के बीच रेल सेवा बहाल कर दी गई। केवल दो जोड़ी ट्रेनें ही पहले दिन इस रूट पर चलीं। सुरक्षा कारणों से सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच ही चलाने की ट्रेन सेवा बहाल रखने की अनुमति दी गई है। रेलवे के अनुसार श्रीनगर-बनिहाल के बीच ट्रेन सेवाएं कुछ दिन बाद सुरक्षा जांच और ट्रयल रन करके शुरू की जाएंगी। 

 

4 of 5
श्रीनगर ट्रेन सेवा - फोटो : बासित जरगर
इससे पहले सोमवार को रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने घाटी में ट्रेन चलाने के संबंध में सेफ्टी, सिक्योरिटी व रेलवे ट्रैक का बडगाम से बारामुला स्टेशन के बीच निरीक्षण किया था। सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद मंगलवार से घाटी में दो ट्रेनें चलाने की अनुमति दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर ट्रेन सेवा - फोटो : बासित जरगर
187 यात्रियों ने श्रीनगर से किया सफर, प्रसन्न नजर आए
घाटी में पहले दिन श्रीनगर से 187 यात्री बारामुला के लिए रवाना हुए। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों ने तीन माह बाद शुरू होने वाली सेवा पर प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि इससे समय व पैसे दोनों की बचत होती है। यह सेवा आने वाले दिनों में भी जारी रहनी चाहिए। ज्ञात हो कि बंदी के तीन माह के दौरान रेलवे को करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें