जम्मू कश्मीर के डोडा में दर्दनाक ने समूचे प्रदेश को रूला दिया। घटनास्थल पर मची चीख पुखार से इलाका सिहर उठा। 16 लोगों की मौत की खबर से शासन प्रशासन में भी हलचल मच गई। घटनास्थल पर पड़ी लाशों को देखकर मौजूद लोग फफक-फफक रो रहे थे।
2 of 5
डोडा दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
डोडा जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर खिलैनी से मरमत की ओर जा रही एक टैंपो ट्रैक्स पंचीरे नाले के पास चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया।
3 of 5
डोडा दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सवारियों से भरी टैंपो ट्रैक्स करीब एक हजार फीट गहरी खाईं में जा गिरी। घटनास्थल पर मची चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
4 of 5
डोडा दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जहां 16 लोग दम तोड़ चुके थे, जबकि एक घायल को आनन फानन उपचार के लिए भेजा गया।
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचने शुरू हो गए। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक एवं मंत्री शक्ति राज परिवहार ने दुख जताया और उपराज्यपाल से मृतक के परिवारों को आर्थिक मदद देने की सिफारिश करने की बात भी कही।