कश्मीर का विश्व प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डन खुलने के बाद वहां पर्यटकों का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया है। देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक गार्डन में पहुंचकर मनमोहक फूलों का आनंद उठा रहे हैं।पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी ट्यूलिप के फूलों के साथ फोटों खींचवाते और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
tuplip
- फोटो : PTI
डल झील के किनारे जबरवन पहाड़ियों की गोद में स्थित 15 हेक्टेयर पर फैले एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को बीते 15 मार्च को लोगों के लिए खोला गया था।
विज्ञापन
3 of 5
tuplip
- फोटो : PTI
पर्यटक इन फूलों की सुंदरता की प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे। गार्डन में मौजूद एक पर्यटक ने बताया कि उन्हें ट्यूलिप के फूल काफी अच्छे लगते हैं और इसीलिए ही वह यहां आई हैं।
4 of 5
tuplip
- फोटो : PTI
कई अन्य पर्यटकों का कहना है कि खूबसूरत माहौल और पहाड़ियों की गोद में खिले यह रंग बिरंगे फूल काफी अच्छा नजारा पेश करते हैं जोकि पहले कभी देखने का मौका नहीं मिला।
गार्डन में करीब 4 लाख 10 हजार ट्यूलिप की 20 नई वैरायटी के फूल लगाये गए हैं, जबकि बाकी करीब अन्य 16-17 वैरायटी है। इस बार विभाग द्वारा आइस ट्यूलिप अगस्त में लगाए जाएंगे, ताकि अक्टूबर में वह खिल सके और पर्यटन इसका लुत्फ उठा सकें।