जम्मू-कश्मीर को धरती के स्वर्ग के नाम से पुकारा जाता है। अपनी वादियों के खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर कश्मीर हर साल नवंबर से सैलानियों के लिए एक बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल बन जाता है। कश्मीर के कई ऐसे स्थान हैं जिन्हें सैलानी अपनी छुट्टियों के लिए चुन सकते हैं। बर्फबारी और प्रकृति की सुंदरता के लिए मशहूर इन स्थानों पर धरती के सबसे खूबसूरत नजारों का अनुभव लिया जा सकता है। देखें तस्वीरें:
विज्ञापन
2 of 10
Kashmir Tourism
- फोटो : File Photo
डल झील
श्रीनगर में स्थित डल झील 16 किमी लम्बी है जो कि तीन दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी हुई है। भारत की सबसे सुंदर झीलों में इसका नाम लिया जाता है। किसी भी सैलानी घूमने के लिए डल झील एक बेहद खास स्थान होती है।
विज्ञापन
3 of 10
Kashmir Tourism
- फोटो : File Photo
डल झील में प्रमुख आकर्षण यहां के शिकारा और हाउसबोट हैं। सैलानी इन हाउसबोटों में रहकर झील का आनंद उठा सकते हैं ।
4 of 10
Kashmir Tourism
- फोटो : File Photo
बोटिंग और एेंगलिंग (मछली पकडनें) के शौकीन लोगों के लिए डल झील बेहद खास जगहों में से एक हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 10
गुलमर्ग
- फोटो : File Photo
गुलमर्ग
गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्थान उत्तरी कश्मीर के बारामुला में स्थित है।
विज्ञापन
6 of 10
गुलमर्ग
- फोटो : File Photo
एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्कीइंग के शौकीन लोगों के लिए गुलमर्ग एक बेहद खास जगह मानी जाती है । बर्फबारी के मौसम में गुलमर्ग की खूबसूरती देखते ही बनती है ।
विज्ञापन
7 of 10
गुलमर्ग
- फोटो : File Photo
गुलमर्ग से आठ किमी दूर अफरात चोटी से पिघली बर्फ और अलपाथर झील के पानी से मिलकर निगली नल्लाह नाम की एक धारा का निर्माण होता है । ये भी पर्यटकों के लिए एक बेहद आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है ।
8 of 10
Kashmir Tourism
- फोटो : File Photo
सोनमर्ग
मध्य कश्मीर के गांदरबल में स्थित सोनमर्ग अपनी खूबसूरत वादियों के नजारे के लिए जाना जाता है। श्रीनगर से 87 किमी दूर स्थित सोनमर्ग एक बेहद खास पर्यटक स्थल है।
9 of 10
Kashmir Tourism
- फोटो : File Photo
पहलगाम
अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम भी अपने बेहद शानदार बर्फीले पहाड़ों के लिए जाना जाता है। लिद्दर नदी के किनारे समुद्र से ७,२०० फ़ीट की ऊँचाई पर बसा पहलगाम कश्मीर आने वाले सैलानियों की पहली पसंद में से एक होता है।
माता वैष्णों देवी मंदिर
वैसे तो माता वैष्णों देवी के मंदिर में साल भर सैलानियों की भारी भीड़ रहती है लेकिन सर्दी के मौसम में तीर्थ यात्रा के साथ साथ पहाड़ों के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए कटड़ा के रास्ते यहां आया जा सकता है।