फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार : जम्मू-कश्मीर में मिले 359 संक्रमित, एक की मौत, श्रीनगर बना ऑरेंज जोन

Wed, 31 Mar 2021 02:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • जम्मू-कश्मीर में कोरोना फिर से पांव पसार रहा है
  • कार्रवाई के बजाए लोगों को जागरूक करने पर जोर
विज्ञापन
1 of 5
बिना मास्क के घूमते नजर आए पर्यटक और स्थानीय लोग - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का प्रसार तेज होता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 359 नए संक्रमित मामले मिले, जो दिसंबर 2020 के बाद एक ही दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित सामने हैं। इसमें 266 संक्रमित कश्मीर संभाग से हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2293 तक पहुंच गया है। इस बीच कश्मीर में एक और संक्रमित की मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक 1990 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के सभी बीस जिले कोविड संक्रमण की चपेट में हैं। 
जम्मू संभाग में जिला जम्मू में कोविड संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। यहां 59 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 7 यात्री हैं। जिले में अब तक 381 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जीएमसी जम्मू में 18 मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 175 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिना मास्क के घूमते नजर आए पर्यटक और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल में टेस्टिंग बढ़ने से कोरोना संक्रमितों में तेजी से इजाफा हो सकता है। ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील करने में विचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्रवार मामलों का ब्योरा मांगा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह के अनुसार रैपिड के साथ आरटीपीसीआर टेस्टिंग बढ़ाई गई है। कई स्थानों पर रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। स्कूलों में भी स्टाफ की टेस्टिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
बिना मास्क के घूमते नजर आए पर्यटक और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के प्रसार को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने लोगों से कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। एडवाइजरी के तहत सभी लोग स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। 

 

4 of 5
बिना मास्क के घूमते नजर आए पर्यटक और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस कार्रवाई के बजाए लोगों को जागरूक करने को प्राथमिकता दे रही है। इस संबंध में जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को भीड़ से बचने के साथ उन्हें सामाजिक दूरी के पालन करने के लिए प्रेरित करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना मास्क के घूमते नजर आए पर्यटक और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं कश्मीर में ट्यूलिप गार्डन में ऐसी लापरवाही देखने को मिली है जोकि बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। स्थानीय लोग और पर्यटक बिना मास्क के घूमते नजर आए। इसके साथ ही सेल्फी लेने के दौरान लोगों का कोविड दिशानिर्देशों का पालन न करना भी चिंता का विषय बना है। इतना ही नहीं सामाजिक दूरी की भी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें