प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपाने लगी है। 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामलों की संख्या केवल 700 थी, जो तीन अप्रैल को 3574 पर पहुंच गई है। केवल 41 दिनों में ही सक्रिय मामले पांच गुना तक बढ़ गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 20 फरवरी को प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 1 लाख 25 हजार 783 थी। सक्रिय मामले केवल 700 ही रह गए थे। कोरोना की वजह से 1954 मरीजों की जान गई थी।