नए साल पर बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम खुला, लेकिन कड़ाके की ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। कश्मीर शीतलहर की चपेट में है। प्रदेश के सभी हिस्सों में रात्रि के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिरावट जारी है। जोजीला पास पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। जिला पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद चल रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लेकिन आगामी दिनों में 4-5 जनवरी और 6-7 जनवरी को दोनों संभागों के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। जम्मू में नए साल की सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही। हालांकि कुछ इलाकों में कोहरा रहा। पिछले दो हफ्ते से शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा और बादल छाए रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
मौसम खुलने पर तापमान में सुधार आया और जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री गिरकर 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग में बनिहाल न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। जबकि भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0, बटोत में माइनस 1.4 और कटड़ा में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कश्मीर के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। इन इलाकों के कई जलस्थलों में पानी जम गया है। पर्वतीय इलाकों में पाइपों में पानी जमने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। लेकिन मौसम खुलने से आगामी दिनों में तापमान में सुधार होगा। कारगिल और लेह में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है।
4 of 6
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 13.7
गुलमर्ग माइनस 11.0
पहलगाम माइनस 6.9
काजीकुंड माइनस 6.5
श्रीनगर माइनस 4.4
विज्ञापन
5 of 6
बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
कोहरे के कारण एक फ्लाइट रद्द, पांच ने देरी से उड़ीं
कोहरे के कारण नए साल के पहले दिन जम्मू एयरपोर्ट आने वाली एक फ्लाइट रद्द रही, जबकि पांच ने घंटों देरी से उड़ान भरी। पिछले कुछ दिनों से कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि पिछले दो दिनों की तुलना में बुधवार को अधिकांश फ्लाइटों ने उड़ान भरी। फ्लाइटें रद्द और देरी से उड़ने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
बुधवार को जम्मू एयरपोर्ट पर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 3735/3732 ग्वालियर - जम्मू- ग्वालियर खराब मौसम के कारण रद्द रही। एयर इंडिया की फ्लाइट 614 जम्मू- दिल्ली अपने तय समय से दो घंटे 10 मिनट की देरी से उड़ी। इंडिगो की फ्लाइट 554 जम्मू- श्रीनगर दो घंटे की देरी से उड़ी, जबकि स्पाइस जट की 8160 जम्मू - दिल्ली एक घंटा 20 मिनट और स्पाइस जेट की जम्मू- दिल्ली एक घंटे की देरी से उड़ी। ठंड के बीच लोगों को कई घंटे फ्लाइट का इंतजार करना पड़ रहा है। रेल यातायात भी कोहरे के कारण प्रभावित हो रहा है। जम्मू आने वाले एक दर्जन के करीब ट्रेनें तय समय से एक से दो घंटे की देरी से पहुंच रही हैं।