फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर सफेद चादर से ढकी कश्मीर घाटी में सैलानियों ने कुछ इस तरह मनाया जश्न, देखें तस्वीरें...

Wed, 01 Jan 2020 03:47 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
नए साल का कश्मीर में जश्न - फोटो : बासित जरगर
चारो ओर बर्फ की चादर, बर्फीली हवाओं के थपेड़े लेकिन नए साल के जश्न मनाने के लिए सैलानियों में जबर्दस्त उत्साह रहा। श्रीनगर से करीब 60 किलोमीटर दूर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। हसीन वादियां करीब 5 फुट बर्फ से ढकी हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नए साल का कश्मीर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
देश के विभिन्न कोनों से पहुंचे सैलानियों ने बर्फ पर ही लिख दिया हैप्पी न्यू ईयर। देर शाम तक बर्फ पर युवाओं की टोली धमाचौकड़ी मचाती रही। युवाओं का कहना था कश्मीर आइए और यहां की खूबसूरती को निहारिये। इससे खूबसूरत जगह कोई नहीं।     
विज्ञापन

3 of 5
नए साल का कश्मीर में जश्न - फोटो : बासित जरगर
नए साल 2020 का स्वागत कोहरे और बारिश से हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 1-3 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे पारे में और गिरावट आएगी। इस बीच मंगलवार को भी ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया। 

 

4 of 5
नए साल का कश्मीर में जश्न - फोटो : बासित जरगर
जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन 2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह 12 साल का न्यूनतम स्तर है। वहीं, जम्मू एयरपोर्ट से कोहरे के चलते नौ उड़ानें रद्द रहीं। जम्मू में बुधवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। हालांकि, दिन चढ़ने पर मौसम साफ हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए साल का कश्मीर में जश्न - फोटो : बासित जरगर
मंगलवार रात को शहर दोबारा कोहरे के आगोश में रहा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 14.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें