पंपोर में मोर्चे पर मौजूद जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी एसजेएम गिलानी ने पंपोर में हमले की पूरी साजिश के बारे में बताया । गिलानी के मुताबिक आतंकी सुबह 6 बजे झेलम के रास्ते EDI की इमारत तक पहुंचे । आतंकियों ने सबसे पहले इमारत में आग लगाई । जानें कैसे सुबह से बदला घटनाक्रम, तस्वीरें :
विज्ञापन
2 of 11
POMPORE
- फोटो : ANI
वहां पहुंचने के बाद आतंकी इमारत के अंदर दाखिल हुए । जानकारी के मुताबिक EDI की 7 मंजिला इमारत में आतंकियों को किसी ने बहुत देर तक नोटिस नहीं किया ।
विज्ञापन
3 of 11
POMPORE
- फोटो : ANI
इसके बाद आतंकियों ने इमारत की एक मंजिल पर आग लगा दी । बिल्डिंग से धुआं निकलता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी ।
4 of 11
POMPORE
- फोटो : ANI
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के आने पर आतंकियों ने इमारत में धमाका किया । आतंकियों ने फायर ब्रिगेड पर गोलीबारी की जिसके बाद आग बुझाने आए कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई ।
विज्ञापन
5 of 11
POMPORE
- फोटो : ANI
इन्हीं कर्मचारियों ने सबसे पहले आतंकियों के इमारत में घुसे होने की सूचना पुलिस और सेना को दी ।
विज्ञापन
6 of 11
POMPORE
- फोटो : ANI
जानकारी मिलने के बाद सेना और एसओजी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सेना ने आतंकियों से मुठभेड़ शुरू की ।
विज्ञापन
7 of 11
POMPORE
- फोटो : ANI
सेना नें हमले के बाद से पंपोर के पास जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद किया गया सेना ने हमले की जगह के पास से 5 किमी के क्षेत्र को सील किया ।
8 of 11
POMPORE
- फोटो : ANI
सेना के जवानों ने हमले की जगह के पास के सभी घरों की तलाशी शुरू की । इसके साथ ही सेना के जवानों ने IED की इमारत के हर कमरे में आपरेशन शुरू किया ।
9 of 11
POMPORE
- फोटो : ANI
सेना के जवानों को रोकने के लिए आतंकियों ने इमारत की सीढ़ियों पर फर्नीचर रखकर रास्ता बंद किया । इमारत की सीढ़ियों पर सेना के जवानों पर हमले की साजिश होने का भी आशंकाएं होने लगी ।
10 of 11
POMPORE
- फोटो : ANI
सेना ने इमारत को उड़ाने के लिए IED बमों, ग्रेनेड और राकेट लांचरों की मदद ली । सेना ने इमारत को उड़ाने का प्लान बनाया ।