अलगाववादियों की पुलिस भर्ती में न शामिल होने की अपील को दरकिनार करते हुए आज हजारो कश्मीर युवक श्रीनगर में चल रही स्पेशल पुलिस आफिसर पद के लिए हो रही पुलिस भर्ती में शामिल हो रहे हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस भर्ती के लिए आवेदन
- फोटो : ANI
पिछले दिनों अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी ने कश्मीरी युवकों से पुलिस भर्ती में शामिल न होने की अपील की थी । कश्मीरी युवकों ने इस अपील को दरकिनार करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है ।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस भर्ती
- फोटो : ANI
पुलिस भर्ती की इस प्रक्रिया में युवकों को शारीरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट के लिये बुलाया गया है जिसके लिए सुबह से ही युवक लाइनों में लगे हुए हैं ।
4 of 6
कई जिलों से आए युवक शामिल
- फोटो : ANI
भर्ती की प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि स्पेशल पुलिस आफिसर पद पर भर्ती की इस प्रक्रिया में कश्मीर के कई जिलों से आए युवक शामिल हो रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
कई जिलों से आए युवक शामिल
- फोटो : ANI
अधिकारी के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया में त्राल, लेथीपोरा, अवंतीपुरा, अनंतनाग समेत कई जिलों के युवक शामिल हो रहे हैं । भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे ज्यादा 2400 आवेदन अनंतनाग से आए हैं ।
गौरतलब है कि पिछले दिनों गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा कश्मीर के युवकों के लिए 10000 नौकरियों के पैकेज की घोषणा के बाद अलगाववादी नेता गिलानी ने युवकों से भर्ती में शामिल न होने की अपील की थी ।