फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: माता वैष्णों के दरबार में शून्य से नीचे पारा, फिर भी जा रहे हैं हजारों श्रद्धालु

Sun, 15 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
माता वैंष्णों देवी की प्राकृतिक पिंडी - फोटो : File Photo
त्रिकुटा पर्वत और ऊंचे पहाड़ों पर भारी हिमपात के कारण खिली धूप निकलने के बाद भी भवन और धर्मनगरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
vaishno devi - फोटो : Amar Ujala
हालात ये हैं कि सुबह और शाम के समय पारा शून्य से नीचे भी चला जाता है। ठंडी हवा चलने के कारण परेशानी और बढ़ी हुई है। इसके कारण यात्रा में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 6
vaishno devi - फोटो : Amar Ujala
इस बीच कटड़ा-सांझी छत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर की उड़ाने लगातार जारी रही।यात्रा पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम तक आठ हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण हो चुका था, जबकि कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था।

4 of 6
vaishno devi - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले वीरवार को 13 हजार के करीब भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों को नमन किया था। भवन से मिली जानकारी के अनुसार बर्फबारी के बाद सुबह-शाम न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री नीचे तक पहुंच जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
vaishno devi - फोटो : Amar Ujala
इससे दर्शन को आए यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। सूर्यदेव के निकलने के बाद भी ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं ऊंचे पहाड़ों और त्रिकुटा पर्वत पर भारी हिमपात होने से ठंड में भारी इजाफा हुआ है, पर भारी ठंड और त्योहार के कारण यात्रियों के आंकड़े में काफी गिरावट हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vaishno devi
इस ठंडी शीत लहर में भवन और कसबे के लोग आग का सहारा लेने पर मजबूर देखे गए। कटड़ा-सांझी छत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर की उड़ाने लगातार जारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें