बम-बम भोले के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार तड़के पांच बजे आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे को रवाना किया गया। जत्थे में 33 छोटे-बड़े वाहनों में 900 पुरुष, 225 महिलाएं, 13 बच्चे और 144 साधुओं के साथ 1282 यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गए।
विज्ञापन
2 of 7
Amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
पिछले साल पहले जत्थे में 1280 श्रद्धालु शामिल थे। दो जुलाई को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम से जत्था पवित्र गुफा की ओर आगे बढ़ेगा। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी बाबा के दरबार में हाजिरी देंगे।
विज्ञापन
3 of 7
Amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
ड्रोन से पूरी सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के लिए साढ़े 12 हजार केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ ही 8000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) 18 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा इस बार 48 दिन की होगी।
4 of 7
Amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
आधार शिविर के भीतर मंत्रोच्चारण के बाद उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। पहले जत्थे में जाने वाले भोले के भक्तों में जबरदस्त उत्साह था। उनका कहना था कि कोई भी ताकत उन्हें अपने प्रभु के चरणों के पास जाने को रोक नहीं सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
Amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
भगवती नगर स्थित तवी के चौथे पुल की मरम्मत के कारण बंद होने से पहले जत्थे को कनाल रोड की ओर से हाईवे की तरफ रवाना किया। इस दौरान आम वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
Amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
यात्रियों के बीच राज्य की पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी, सांसद जुगल किशोर शर्मा सहित प्रशासनिक, पर्यटन, पुलिस और अन्य विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम और महाजन हाल में करंट पंजीकरण के लिए हजारों यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है।
अमरनाथ यात्रियों के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के कार्यालय में हेल्प लाइन सेवा शुरू की गई है। इसमें यात्री पंजीकरण, मेडिकल सर्टिफिकेट, लंगर, ठहरने आदि की जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। हेल्प लाइन में टेलीफोन नंबर 0191-2555781 और 9622113113 उपलब्ध रहेंगे। हेल्प लाइन सेवा यात्रा के दौरान सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक चालू रहेगी।