जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के लिए आतंकी तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। हमलों को अंजाम देने से पहले रहने के लिए ऐसी जगहों को चुनते हैं, जिसकी किसी को भनक न लगे। लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते आतंकियों की साजिश कामयाब नहीं हो पाती। गौरतलब है कि आतंकी किसी हमले को अंजाम देने से पहले ठिकाना तलाश करते हैं। ठिकाना ऐसा हो, जिस पर किसी की नजर न पड़े। इसके लिए कई बार आतंकी भूमिगत ठिकाने बनाते हैं। जिस पर घास और झाड़ियां रखी होती हैं। एक नजर में इन ठिकानों का पता लगा पाना काफी कठिन होता है।
आज हम आपको आतंकियों के ऐसे ही ठिकानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। इसके साथ ही आपको देश के जवानों पर गर्व होगा जो सेब के बागानों से लेकर टॉयलेट के नीचे बनाए गए आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर नापाक साजिशों को नाकाम बनाते हैं।