जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशें और आए दिन आतंकियों के साथ होने वाली मुठभेड़ के बीच सोमवार को एक आतंकी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। तस्वीरों में देखें कि कैसे आतंकी ने किया आत्मसमर्पण।
विज्ञापन
2 of 5
मृतक साथी को छोड़कर समर्पण करने जाता आतंकी
- फोटो : ANI
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के त्राल के नूरपोरा इलाके में सोमवार शाम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
समर्पण करने के लिए आगे बढ़ता आतंकी
- फोटो : ANI
जवानों ने संयम बरतते हुए पहले तो आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया। इसके बाद भी उन्होंने फायरिंग जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। अपने साथी के मारे जाने के बाद दूसरा आतंकी घबरा गया और उसने समर्पण कर दिया।
4 of 5
दोनों हाथों को ऊपर कर समर्पण करने जाता आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि यह आतंकी पुलवामा के गुलशनपुरा का रहने वाला है और बीते 25 सितंबर से फरार था। सुरक्षाबलों को इसकी खोज थी। सोमवार को समर्पण करने के बाद इसके पास से एक एके-47 राइफल भी बरामद किया गया है।
आईजी कश्मीर ने बताया कि मुठभेड़ शुरू होने से पहले दोनों आतंकियों को समर्पण करने का भरपूर मौका दिया गया था। इसके बाद भी वे नहीं माने तो जवाबी कार्रवाई में एक को मार गिराया गया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मारे गए आतंकी को दफनाया जाएगा।