फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल को मौत का खौफ, सभी आतंकी संगठनों से बोला- फिदायीन हमले किए जाएं, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Fri, 05 Jun 2020 01:32 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना - फोटो : निखिल मेहता
कश्मीर घाटी में आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिल रही कामयाबी से आतंकी संगठन बौखला गए हैं। पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के आईईडी एक्सपर्ट अब्दुल रहमान और उसके साथियों के साथ मारे जाने के बाद सभी आतंकी संगठनों को सुरक्षाबलों पर आत्मघाती हमले करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन

मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम सक्षम हैं

2 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लेटर पैड पर जारी इस बयान पर कमांडर गाजी हैदर का नाम लिखा हुआ है जिससे यह पता चलता है कि बयान उसकी ओर से जारी किया गया है। सोशल मीडिया में वायरल बयान में कश्मीर में सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, अंसार गजवातुल हिंद, आईएसजेके, तहरीक उल मुजाहिदीन, अल उमर मुजाहिदीन, अल बदर, द रेजिस्टेंस फ्रंट आदि आतंकी संगठनों के आतंकियों को ये निर्देश जारी किए गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
बयान में कहा गया है कि जब हम मारे जाते हैं तो सुरक्षाबल हमारे शव घरवालों को नहीं सौंपते। हम मौजूदा दौर में फिदायीन की तरह ही हैं। इसलिए फिदायीन हमले किए जाएं। इस मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

4 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
इस बीच एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसका संज्ञान लिया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या यह सही में किसी आतंकी संगठन ने जारी किया है या किसी की शरारत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को मिली कामयाबी के चलते यह आतंकियों की बौखलाहट है, जिसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम सक्षम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें