फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के प्रहार से आतंकी संगठनों में ठनी रार, वायरल ऑडियो सुन लोटपोट हो रहे हैं लोग

Fri, 15 May 2020 12:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान कामयाबी की राह पर है। बेगपोरा एनकाउंटर में रियाज नायकू के मारे जाने के बाद हिजबुल की कमर टूट चुकी है। सुरक्षाबलों के बढ़ते शिकंजे से बौखलाए आतंकी संगठन अब एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। खुद को असली और दूसरे को फर्जी बता रहे हैं। इसका उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो से मिल रहा है। लोग भी इस लड़ाई के खूब मजे ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसमें आतंकी संगठन एक दूसरे को एजेंट कहते हुए सुने जा सकते हैं। टीआरएफ के नाम से बने नए आतंकी संगठन का दहशतगर्द कहता है कि हिजबुल आतंकी निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
आतंकी सलाहुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इसके जवाब में हिजबुल कहता है कि टीआरएफ भारत का एजेंट है। इसके बाद एक और ऑडियो आता है, जिसमें कहा गया कि बेगपोरा एनकाउंटर में टीआरएफ का हाथ है। आतंकी संगठन एक दूसरे को फर्जी बता रहे हैं।

 

4 of 5
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
उधर, डीजीपी दिलबाग सिंह हाल ही में कह चुके हैं कि पड़ोसी देश और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय उसके समर्थित आतंकी संगठनों के नापाक मंसूबों को हर हाल में ध्वस्त करना है ताकि केंद्र शासित प्रदेश में शांति व्यवस्था की स्थिति में किसी प्रकार का खलल न उत्पन्न हो। इस वजह से सतर्क रहने और सुरक्षा ग्रिड को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक यहां शांति की बहाली नहीं हो जाती है। संवेदनशील स्थानों पर जरूरत के हिसाब से सुरक्षाबलों की तैनाती की जाए। सेना की इसी मुस्तैदी के चलते आतंकी सगंठन बौखलाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें